सहारनपुर। जेवी जैन कालेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बृहस्पतिवार को जैन कालेज सभागार में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन डॉक्टर किरण सूद और प्रोफेसर एससी मित्तल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर एससी मित्तल ने भारतीय नारी ऐतिहासिक परिपेक्ष्य में विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। देहरादून के एमकेपी गर्ल्स कालेज की पूर्व प्राचार्य डॉक्टर किरण सूद ने महिला सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यशाला के द्वितीय सत्र में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर वीके शर्मा ने भारत की आंतरिक सुरक्षा को चुनौतियां विषय पर विचार रखे। कालेज के प्राचार्य डॉक्टर वीके वार्ष्णेय ने राष्ट्रीय सुरक्षा एवं असुरक्षा की आशंकाएं विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यशाला का संचालन संयोजक डॉक्टर पूनम शर्मा ने किया। इस दौरान डॉक्टर महेश कुमार, डॉक्टर अनुजा अग्रवाल, डॉक्टर खालिद अनवर, डॉक्टर प्रवीण कुमार, डॉक्टर आरके गुप्ता, डॉक्टर शशि नौटियाल, डॉक्टर ज्योति सिंह, डॉक्टर शुभ्रा, डॉक्टर नीता, डॉक्टर संजीव, डॉक्टर विनोद कुमार, डॉक्टर संदीप गुप्ता, डॉक्टर वंदना रूहेला, डॉक्टर इंदू शर्मा, डॉक्टर हरवीर सिंह, डॉक्टर ब्रह्मपाल आदि मौजूद रहे।