सहारनपुर। जेल में बंद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण पर से रासुका हटाए जाने की पुष्टि करते हुए डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेश सरकार के गृह विभाग की ओर से आदेश आ गया है। अभी उनकी जेल से रिहाई के बारे में चर्चा की जा रही है। उन्होंने बताया कि आदेश का पालन करते हुए चंद्रशेखर की रिहाई शुक्रवार सुुबह आठ से नौ बजे के बीच की जाएगी।