फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद की सदस्यता समाप्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गोपालनगर में फैली गंदगी को लेकर भारतीय अखंड पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह मिगलानी ने पार्षद की सदस्यता समाप्त करने की मांग की। अवतार सिंह मिगलानी ने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें सेक्टर 19 के लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण किया तो वहां जगह-जगह गंदगी पड़ी मिली। क्षेत्रवासियों ने बोर्ड लगाकर पार्षद और भाजपा नेताओं को मोहल्ले में न घुसने की चेतावनी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पार्षद की सदस्यता समाप्त करने की मांग की। पवन कुमार शर्मा, सलीम अहमद, शालिनी पांडेय, रमेश ग्रोवर, सचिन मिगलानी, सरदार हरजीत सिंह, विजेंद्र कश्यप, शिव कुमार, विक्रम सिंह, आनंद शर्मा, रईस अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें