वृद्धाश्रम में लगाया स्वास्थ्य शिविर
सहारनपुर। रोटरी क्लब सहारनपुर सेंट्रल ने मानव मंदिर वृद्ध आश्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाया। शुभारंभ क्लब अध्यक्ष सुभाष सपरा और एसपी सिंह ने किया। डा. अनिल शर्मा और डा. वैभव भारद्वाज ने 64 वृद्ध महिला और पुरुषों की जांच कर मुफ्त दवाई वितरित की। अध्यक्ष सुभाष सपरा ने कहा कि हमें मां-बाप की सेवा करनी चाहिए। मां-बाप से बड़ा कोई भगवान नहीं है। संदीप गर्ग, राजीव क्वात्रा, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।