फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद से निपटने की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकवाद से निपटने की शपथ दिलाई
विज्ञापन

चिलकाना। आतंकवाद विरोधी दिवस पर थाना प्रभारी नीरज सिंह ने अपने अधीनस्थों को आतंकवाद से निपटाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आतंकवाद विरोधी दिवस की शुरूआत 1992 से हुई थी। इस दिन सभी लोगों ने आतंकवाद से निपटने की शपथ ली थी। हमारे देश में अनेक स्थानों पर आतंकी और नक्सली हमलों से हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। आम नागरिकों की जिंदगी भी खतरे में पड़ रही है। देश के लोगों को अपने स्तर से ऐसे लोगों का विरोध करना चाहिए, जो ऐसे घृणित कार्य करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में लगे लोगों का पर्दाफाश करना चाहिए। पुलिसकर्मियों को किसी भी तरह की अनहोनी आशंका के चलते कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर थाने के स्टाफ को आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें