फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में बताए डेंगू बुखार के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डेंगू दिवस की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डा. विकास पाल ने डेंगू बुखार के लक्षण बताते हुए कहा कि इसमें तेज बुखार के साथ सिर दर्द व आंखों में जलन होती है जिसके बचाव में उन्होंने कहा कि घर व आसपास पानी एकत्र नहीं होने देना चाहिए या उसमें जला हुआ तेल, मोबिल ऑयल आदि डालना चाहिए। साथ ही मच्छरों से बचने के उपाय करने चाहिए। कार्यशाला में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सूरत सिंह, डा. विपिन, अनुज कुमार समेत बीडीओ कार्यालय के कर्मचारी, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें