फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ पीने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। खेड़ा अफगान गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। युवक का शव पीएम के लिए भेजा गया है। गांव खेडा अफगान निवासी रघुवीर सिंह के 25 साल के बेटे रिंकू ने मंगलवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर परिवार के लोग रिंकू को स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए परंतु चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के कारण रिंकू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के लोग रिंकू को जिला अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान रिंकू की मौत हो गई। जिला अस्पताल से रिंकू के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। रिंकू की करीब 7 माह पहले ही शादी हुई थी। घटना के समय उसकी पत्नि अपने मायके गई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें