पंजाबी समाज ने मंत्री का स्वागत किया
सहारनपुर। प्रदेश के औद्योगिक मंत्री सतीश महाना के सहारनपुर पहुंचने पर पंजाबी समाज ने उनका स्वागत किया। पंजाबी महा संगठन द्वारा आयोजित जट्टा आई बैसाखी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सतीश महाना सोमवार को सहारनपुर पहुंचे। देहरादून रोड स्थित एक सभागार में संगठन अध्यक्ष योगेश दुआ के नेतृत्व में पंजाबी समाज ने ढोल की थाप और फूल मालाओं से लादकर मंत्री का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, मदन लांबा, मुकेश मनचंदा, राकेश नरूला, प्रेमपाल कटारिया, बिट्टू मल्होत्रा, राम मेहंदीरत्ता, निशांत गुलाटी, अमित अनुजा, जतिन दुआ मौजूद रहे।