धूप में घर से निकलें तो चश्मा पहन लें
सहारनपुर। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शिव मोहन ने लोगों को आंखों को बीमारियों से बचाने के टिप्स दिए। वह रविवार को कोतवाली सदर रोड स्थित एक हास्पिटल में आयोजित शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गर्मियों के दिनों में धूप में आंखों के रोग का अधिक खतरा रहता है। ऐसे में लोगों केे काले चश्मे का इस्तेमाल करना चाहिए। इन दिनों लोग गेहूं की कटाई में लगे हैं। कई बार गेहूं की तिनका आंख को जख्मी कर देता है। गेहूं की कटाई में भी चश्मे का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहता है। उन्होंने आंखों को सुरक्षित रखने के लिए सुबह शाम साफ पानी से धुलने, समय-समय पर अच्छे चिकित्सकों से जांच कराने की सलाह दी। शिविर में डॉ. अजय चौधरी, सुरेंद्र कुमार, आंचल त्यागीी, पिंकी, अंकिता, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो