चिकित्सा शिविर में 225 का उपचार किया
बेहट। फैजी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में रविवार को मिर्जापुर पोल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत घर में आयोजित शिविर का उद्घाटन संस्था के सचिव हाजी मोहम्मद युसुफ एवं हाजी सुलेमान ने किया। शिविर में छाती एवं फेफड़ों के रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ तनेजा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मयंक शर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं फिजीशियन डॉ. साजिद हसन द्वारा 225 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं दी गईं। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने चिकित्सकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर के आयोजन में फैजी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी कारी फैजान सरवर, अनुराग सैनी, मनोज प्रजापति, कारी आरिफ, मोहम्मद रिजवान मोहम्मद अथहर फैजी, खुशनूद, अब्दुल समी, हाजी हुसैन आदि का सहयोग रहा।