तिलक लगाकर दी हिंदू नव वर्ष की बधाई
सहारनपुर। पंजाबी महा संगठन के पदाधिकारियों ने हिंदू नववर्ष का धूमधाम से स्वागत किया। एक-दूसरे को तिलक लगाकर बधाई दी।
दालमंडी पुल स्थित कार्यालय पर विश्व की मंगल कामना के लिए सामूहिक गायत्री मंत्र का पाठ किया। अध्यक्ष योगेश दुआ ने कहा कि हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिन मां दुर्गा की उपासना होती है। आज के ही दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्यभिषेक हुआ था और महर्षि दयानंद ने आर्य समाज धर्म की स्थापना की थी। मदन लांबा, मुकेश मनचंदा, राकेश नरूला, नीरज कामरा, मुकेश गक्खड़, सुनील गुलाटी, जनक गांधी, सुरेंद्र नागपाल, इंद्रचुग, राजीव वधवा, आशु गांधी, रोमी आहूजा, किशन लाल आहूजा, सुनील गुलाटी, आदर्श भंडारी, अश्वनी मेहता, रविंद्र कालड़ा, संजय अरोड़ा मौजूद रहे।