सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के परीक्षा प्रभारी डा. एके जैन ने बताया कि विश्व विद्यालय के परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन हुआ है। इसके तहत अब एमए, एमएससी, एमकॉम की द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की द्वितीय आंतरिक परीक्षा एवं क्विज दो से पांच अप्रैल तक संपन्न होगी। परीक्षा का समय द्वितीय सेमेस्टर के लिए प्रात: 11:30 से 12:30 बजे तक व चतुर्थ सेमेस्टर के लिए अपराह्न 12:45 से 1:45 बजे तक निर्धारित है। परीक्षाएं विषय के कोड के अनुसार संपन्न होगी।