गंगोह (सहारनपुर)। पूर्वोत्तर राज्यों में भगवा परचम लहराने पर भाजपाई गदगद् है। रविवार को भाजपाइयों ने शिव चौक और विधायक प्रदीप चौधरी के आवास पर जश्न मनाया। आतिशबाजी के बीच भाजपाई ढोल की थाप पर जमकर थिरके। इस अवसर पर भाजपाइयों ने 2019 में पुन: केंद्र में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाने का संकल्प भी दोहराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पूरे देश में विजयोत्सव मनाए जाने के आह्वान पर भाजपाइयों ने शिवचौक पर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। 2019 में पूरब पश्चिम उतर दक्षिण से दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता वापसी और नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया गया। नगराध्यक्ष मुकेश राणा, आईटी सेल जिला प्रभारी जितेंद्र जागलान, भाजयुमो नगराध्यक्ष गगन गर्ग, धर्मेंद्र सैनी, राजेश गांधी, अशोक गुप्ता, राजेश गांधी, दीपक गर्ग, नवाब चौधरी, अचल गोयल, रमेश थापा, पंकज प्रजापति, सुशील देशवाल, अंकुर भारती, अमरीश सैनी, शाहिद तैली, गौरव गोयल, अमित सैनी, अंकित गर्ग आदि मौजूद रहे।