विवेकानंद विद्या मंदिर का वार्षिक उत्सव मनाया
गंगोह। विवेकानंद विद्या मंदिर का वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
वार्षिकोत्सव की शुरुआत मेजर अशोक मित्तल और कार्यक्रम अध्यक्ष उषा गोयल ने किया। मालती गुप्ता, विपला गुप्ता, रेणू मलिक, सुषमा गोयल आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि समर्पित की। सरस्वती वंदना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूल के लगभग डेढ़ सौ बच्चों ने भाग लिया। अशिक्षा को लेकर प्रस्तुत की गई लघु नाटिका सहित प्रस्तुत नाटिकाओं की उपस्थित जन ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। मेजर अशोक मित्तल ने कहा कि मनुष्य जीवन मुस्कराने के लिए मिला है इसलिए दुख को भी मुस्करा कर व्यतीत करो। उन्हाेंने कहा कि बच्चों को गमले के बजाए जंगल का पौधा बनाएं। मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष ओमपाल सिंह सैनी ने कहा कि बालकों का शिक्षण कार्य इन स्कूलों ने कुशल निर्देशन में किया जाता है जो राष्ट्र निर्माण में सहायक है। व्यवस्थापक मालती गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में संस्थापक स्व. श्रीकांत गुप्ता को भी श्रद्धांजलि दी गई। रजनी राजपूत, मुनेश नामदेव, डॉ. बलबीर सैनी, सोमवीर, उमेश गोयल, नन्दकिशोर, प्रधानाचार्या राधा रानी आदि मौजूद रहे।