श्रद्धा से मनेगा संत रविदास जयंती महोत्सव
गंगोह। रविदास मंदिर कमेटी के तत्वावधान में संत रविदास जयंती महोत्सव बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। 31 जनवरी को प्रभात फेरी उपरांत कॉलेज रोड स्थित रविदास मंदिर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक फरवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 31 जनवरी को कॉलेज मार्ग स्थित संत रविदास मंदिर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके उपरांत जनकल्याण यज्ञ, दोपहर में भंडारा और रात को सत्संग एवं कीर्तन का आयोजन होगा। 1 फरवरी को भव्य आरती उपरांत शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अंबाला, करनाल, सहारनपुर और स्थानीय बैंड, गणपति नासिक ढोल, आकर्षक झांकियों के साथ ही कीर्तन मंडली शामिल रहेंगी। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा। तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है।