फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के कब्जे को लेकर तनातनी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के कब्जे को लेकर तनातनी
विज्ञापन

सहारनपुर। सिटी कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में कब्जे को लेकर एक बार फिर दोनों पक्षों में तनानती के हालात बने हैं। इस मामले में पहले भी दोनों पक्षों में गोलियां चल चुकी हैं। उधर, पुलिस मामला संज्ञान में होने से इंकार कर रही है। बता दें कि सिटी कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के मालिकाना हक को लेकर ट्रस्टी और स्कूल खरीदने वाले व्यक्ति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। स्कूल खरीदने वाले व्यक्ति का दावा है कि 80 लाख रुपये देकर उसने स्कूल के मालिक से बैनामा अपने नाम कराया था। ट्रस्टी का कहना है कि स्कूल के भवन को बेचने का अधिकार किसी के पास नहीं है। इस बात को लेकर दोनों पेक्षों में गोलियां भी चल चुकी हैं। अब एक बार फिर दोनों पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी होने के बाद तनातनी के हालात बने हैं। सिटी कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश चंद का कहना है कि दोबारा विवाद होने की जानकारी नहीं है। मामले के बारे में अपडेट ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें