फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीव विज्ञान के छात्रों ने जुटाए जनसंख्या के आंकड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। जनता इंटर कॉलेज बेहट के जीव विज्ञान के छात्रों ने शुक्रवार को गांव बेलका माफी में जनसंख्या वितरण अध्ययन के लिए आंकड़े जुटाए।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित कुमार धीमान ने कहा कि छात्र प्रोजेक्ट के माध्यम से आंकड़े प्राप्त कर अपने आसपास के समाज की स्थिति का अवलोकन करें। साथ ही उन्हें शासन/प्रशासन स्तर पर भेजें, ताकि इन आंकड़ों के माध्यम से स्थानीय ग्रामीण परिवेश में व्याप्त खामियों, अंधविश्वासों, संक्रामक रोगों, पर्यावरण प्रदूषण, नशाखोरी जैसी प्रवृत्ति को दूर किया जा सके। इसके बाद छात्रों ने जीव विज्ञान अध्यापक अरुण कुमार के निर्देशन में घर-घर जाकर ग्रामीणों से उनके व्यवसाय, शैक्षिक योग्यता के बारे में जानकारी की और संक्रामक रोगों, नशा प्रवृत्ति, बाल शिक्षा एवं बाल श्रम के बारे में अवगत कराया। छात्रों ने ग्रामीणों को बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, बैंक खातों को आधार से जोड़ने, धन का लेनदेन करने में एटीएम, नेट बैंकिंग का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। प्रोजेक्ट में मोहित सैनी, फूल बानो, वंशिता चौहान, अनम, विशाल, विकास, अक्षित आदि छात्र/छात्राएं शामिल रहे। इस अवसर पर कलम सिंह, राहुल चौहान, केपी सिंह, रमेश शर्मा, महेंद्र सिंह, जगरोशन चौधरी, नरेश चौधरी, मांगेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें