सहारनपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम और पंजाब नेशनल बैंक की बैठक में एनबीसीएफडीसी की ऋण योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया।
सोमवार को चर्च कंपाउंड स्थित अग्रणी बैंक कार्यालय में हुई बैठक में पीएनबी के माध्यम से पिछडे वर्ग के लोगों को ऋण उपलब्ध कराने पर विचार किया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण आवेदक की वार्षिक आय 98 हजार और शहरी क्षेत्र में एक लाख बीस हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस योजना में छोटा व्यवसाय, दस्तकारी, परिवहन क्षेत्र आदि के लिए ऋण दिया जाएगा।