बड़गांव (सहारनपुर)। कस्बे में बुधवार को ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ रामलीला के झंडे की शोभायात्रा निकाली। रामलीला के शुभारंभ के लिए ढोल नगाड़ों के साथ गांव की गलियों और मुख्य बाजार में निकाली गई झंडा यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रामलीला प्रबंधक रिषिपाल सिंह ने बताया कि 16 सितंबर से मानव कल्याण क्लब के तत्वावधान में रामलीला का आयोजन किया जाएगा। झंडा यात्रा में नाथीराम, योगेश, सुखपाल प्रधान, शिवकुमार, मुकेश, भीम आदि मौजूद रहे।