वाहन से कुचलने पर महिला की मौत
चिलकाना। शुक्रवार देर रात किसी वाहन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। गांव कातला के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक अर्धविक्षिप्त महिला सड़क के किनारे जा रही थी। इसी दौरान किसी वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया। महिला की पहचान नहीं हो पाई। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है।