ग्रामीण का मकान गिरा
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। रामपुर मनिहारान थाने के गांव घसौती निवासी राजेंद्र कुमार का कच्चा मकान है। दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के कारण उसका मकान धराशाई हो गया। इस समय मकान भरभरा कर गिरा उस समय अंदर कोई नहीं था। पीड़ित ने एसडीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसके पास कोई अन्य आवास नहीं है। उसे सरकार की ओर से आर्थिक मदद प्रदान की जाए।