फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल में सोफिया हिंदी मीडियम स्कूल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बास्केटबॉल में सोफिया हिंदी मीडियम स्कूल विजेता
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला स्तरीय अंडर-13 बास्केटबॉल प्रतियोगिता रविवार से सहारनपुर पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सोफिया स्कूल ने बिल क्लिंटन स्कूल, मंशा गुरुकल ने सेंट मैरी स्कूल, सेंट मैरी एकेडमी सरसावा ने एसपीएस और रेनबो स्कूल ने सेंट मैरी एकेडमी सहारनपुर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबलों में सोफिया स्कूल और सेंट मैरी एकेडमी सरसावा की टीमों ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में सोफिया हिंदी मीडियम की टीम ने सेंट मैरी एकेडमी सरसावा को 27-06 के अंतर से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। समापन अवसर पर सुधीर जोशी ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कनिष्क जोशी, तेजस्वी, सूबे सिंह, देवेंद्र, पुष्पेंद्र, अब्दुल रहमान, मनीष कुमार, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें