फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन


गंगोह (सहारनपुर)। नागरिकों एवं व्यापारियों को पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही व्यापारियों को इसका प्रयोग बंद करने की चेतावनी दी गई। जल्द ही छापामारी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका कार्यालय में रैली से पूर्व अधिशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी ने उपस्थित लोगों को पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इसके खिलाफ जल्द ही छापामारी अभियान चलाने की चेतावनी देते हुए व्यापारियों को इसका प्रयोग अविलंब बंद करने की नसीहत दी। इसके बाद उनके नेतृत्व में कर्मचारियों ने रैली निकाली। रैली में हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के छात्र, एनसीसी कैडेट एवं कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी हाथों में जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखे बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। रैली नगर के विभिन्न बाजारों और मार्गों से होते हुए वापस पालिका कार्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली में ईओ के अलावा प्रधान लिपिक हरिनारायण सिंह, सफाई निरीक्षक नीरज कर्णवाल, कासिफ कुद्दूसी, सुशील कुमार, रजनीश, संदीप कुमार, मुनीर अहमद, दानिश कुद्दूसी, मशकूर खान, जोगेंद्र सहगल अतहर फरीदी सहित तमाम स्टाफ शामिल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें