फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई घंटे मरणासन्न हालत में तड़पती रही गाय

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक तरफ प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में गोवंश की सुरक्षा शामिल है। वहीं, शहर के कोर्ट रोड पर एक गाय घंटों मरणासन्न हालत में तड़पती रही। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी नगर निगम के कर्मचारियों को दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। क्षेत्रवासियों में विभाग के खिलाफ रोष है। प्रदेश की योगी सरकार गोवंश की सुरक्षा को लेकर गंभीर है, लेकिन सरकारी तंत्र को इससे कोई सरोकार नहीं है। शनिवार कोर्ट रोड सोफिया स्कूल निकट एक गाय मरणासन्न हालत में घंटो तड़पती रही। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि गाय बीमार लग रही थी। इसकी सूचना नगर निगम के कर्मचारियों को दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। गाय को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। प्रशासनिक अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया। मगर गाय को गऊशाला तक पहुंचाने के लिए सरकारी तंत्र ने कोई इंतजाम नहीं किया। सूचना पर देर शाम से वंदेमातरम मिशन के संस्थापक विजयकांत चौहान अपनी गोवंश एंबुलेंस से वहां पहुंचे और गाय को गऊशाला ले जाकर उपचार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें