फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बच्चों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकों ने बच्चों का स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन


साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। जोधेबांस गांव स्थित सरस्वती माडर्न पब्लिक स्कूल में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों सहित ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच में सर्वाधिक बच्चे एनीमिया बुखार, नेत्र रोग, पेट दर्द आदि से पीड़ित पाए गए। इस पर चिकित्सकों की टीम द्वारा 20 बच्चों के खून की जांच के लिए नमूने लिए गए और 110 मरीजों को तत्काल उपचार दिया गया। इसके अलावा 25 मरीजों को गंभीर बीमारी होने के कारण अस्पताल के लिए रेफर किया गया। बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी साढ़ौली कदीम डॉ. नितिन कदवाल, डॉ. शीशपाल, डॉ. कुलदीप, डॉ. अशद खान, डॉ. विनय कुमार आदि के अलावा राजेश सिरोही, सन्नी कुमार, पंकज कुमार, मनोज कांबोज, जूली सैनी, अन्नू सैनी आदि अध्यापक और अध्यापिकाओं का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें