सहारनपुर। जिले में मंगलवार को 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें पीटीएस सरसावा के तीन, सुन्हेटी खरखड़ी के दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा न्यू माधोनगर, मोहननगर, ब्रह्मपुरी, नानौता, ज्वाला नगर, माधो वाटिका मंडी, कृष्ण कुंज, गोल्डन पैलेस और कुल्हेड़ी का एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 8281 पहुंच गई है। इनके अलावा मंगलवार को 25 लोग ठीक हुए हैं।