सहारनपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा थम नहीं रहा है। मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक चिकित्सक सहित कोरोना के 16 नए मामले मिले हैं। जिसके बाद कोरोना के सक्रिय केस 78 हो गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि मंगलवार को जिन लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं, वह पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक, जिला जेल में बंदी, महानगर, पुवांरका और गंगोह क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी संक्रमितों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। इसलिए सभी को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, राहत की बात यह है कि मंगलवार को 14 संक्रमितों ने कोरोना को मात भी दी है। जिन्हें होम आइसोलेट से डिस्चार्ज किया गया। सीएमओ ने बताया कि कोरोना के अब 76 एक्टिव केस रह गए हैं।