रामपुर मनिहारान में छात्र अर्पित सैनी को बधाई देते विद्यालय स्टाफ।
- फोटो : SAHARANPUR
आल इंडिया स्तर पर पाई 15 वीं रेंक
रामपुर मनिहारान। इंडिया टुडे कान्वेंट एकेडमी के कक्षा नौ के छात्र अर्पित सैनी ने रिजॉन्स संस्थान कोटा के द्वारा स्टेप 2 के तहत इंडिया स्तर पर 15 वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता पर छात्र अर्पित सैनी को कोटा आमंत्रित किया और एक ट्राफी, प्रमाण पत्र व सात हजार की नगद धनराशि भी प्रदान की। छात्र के शनिवार को विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य रेणु सैनी, चेयरमैन कर्म सिंह सैनी, प्रबंधक कुमार गौरव के अलावा स्टाफ ने बधाई दी।