सहारनपुर। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों का चयन लखनऊ में किया जाएगा। इसके तहत एथलेटिक्स, वालीवॉल, तीरंदाजी, नेटबाल, तलवारबाजी, तैराकी के प्रशिक्षकों का ट्रायल 17 जून, हॉकी, हैंडबॉल, जिम्नास्टिक, भारोत्तोलन वुुशू का ट्रायल 18 जून, बॉक्सिंग, क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबाल, बॉस्केटबाल, लान टेनिस, टेबल टेनिस ट्रायल 19 जून और ताइक्वांडो, कुश्ती, जूडो, कबड्डी, शूटिंग, साफ्ट टेनिस, साइकिलिंग और कराटे का ट्रायल 20 जून को लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगा।