मरम्मत कार्य के चलते देरी से चलेंगी ट्रेनें
सहारनपुर । अंबाला सेक्शन में अंबाला-लुधियाना रूट पर चार लेन रोड ओवर ब्रिज के 56 मीटर दो स्पेन बोर्ड गार्डर के कार्य कराए जाने के चलते अंबाला डिवीजन ने नौ ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाएंगे। इसके चलते कई ट्रेनें देरी से चलेंगी। अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि ट्रेन संख्या 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस को दो घंटे देरी से चलाया जाएगा। पांच जून को गाड़ी संख्या 22318 जम्मूतवी-सियालदाह हमसफर एक्सप्रेस एक घंटे देरी से चलेगी। 14617 सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 10 जून को चंडीगढ़ के रास्ते चलाई जाएगी।