नानौता (सहारनपुर)। नगर के मित्तरगढ़ रोड स्थित मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि बसपा नेता जगपाल सिंह व जल सिंह राणा ने कहा कि खिलाड़ी को हमेशा खेल की भावना के साथ खेलना चाहिए। इससे आपसी प्रेम व सद्भाव बढ़ता है। टूर्नामेंट का पहला मैच मोक्षित क्लब व कादिर इलेवन के बीच हुआ। इसमें मोक्षित क्लब ने कादिर इलेवन को 21 रनों से हरा कर जीत दर्ज की। इस मैच में चुन्नू को मैन आफ दा मैच चुना गया। वही, प्रतियोगिता में दूसरा मैच चीनी मिल क्लब व ब्राइट होम क्लब के बीच हुआ, जिसमें चीनी मिल क्लब ने ब्राइट होम को दो रनों से हराते हुए जीत दर्ज की। इस अवसर पर मोक्षित चावला, सालिक, शाफैज, चौ. मिसम, आबिद, गुल्लू, गोलू, मुन्ना, चुन्नू आदि रहे।