फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहंकारी का पतन होना निश्चित : सुदीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहंकारी का पतन होना निश्चित : सुदीक्षा
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। संत देवी सुदीक्षा ने कहा कि पद, प्रशंसा, प्रतिष्ठा से अपने अंदर अहंकार की जड़े जमाने वाले लोगों का पतन होना निश्चित है।
देवी सुदीक्षा नगर के बाईपास स्थित सरस्वती सत्संग सभा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित वार्षिकोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं को अमृत रसपान करा रही थी। उन्होंने प्रभु मिलन के लिए धैर्य, सहनशीलता, कोमलता वचनों में मधुरता को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी और कई स्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि हम भूल जाते हैं कि जमीन पर बैठने वाला व्यक्ति जमींदार होता है जबकि चौकी पर बैठने वाले व्यक्ति चौकीदार होता है। इसलिए कभी भी अपने आपको ऐसी मानसिकता से विचलित नही होना चाहिए। उन्होंने देश, धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए संतों की कई कहानियों का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति धरोहर को बचाए रखना सबसे बड़ा कर्तव्य बनता है। उन्होंने नकुड़ नगरी का जिक्र करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि पांडव पुत्र नकुल की बसाई हुई नगरी के हम वासी हैं। उन्होंने इसे परमपिता की बड़ी कृपा बताते हुए नकुड़ के लोगों से गुरुदेव को मिले सहयोग के लिए भी आभार जताया। इस मौके पर हंसराज अरोड़ा, सुरेंद्र चौहान, पुरुषोत्तम अरोड़ा, मामराज सिंह, समरत लाल, महेश सैनी, भोपाल सैनी, राजकुमार भंडारी, जितेंद्र कालड़ा, सुभाष चुग, गुरुदयाल चुग, सौरव, गगन चुग, गोकुल बत्रा, पुनीत अरोड़ा, कमला चुग, प्रीति, ज्योति, सुषमा, कुसुम, रितु व सोनिया आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें