रेहडे की टक्कर से पांच साल के बच्चे की मौत
बेहट। मिर्जापुर में शनिवार की सुबह रेहड़े की टक्कर लगने से एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा मिर्जापुर-सुंदरपुर रोड पर हुआ। मिर्जापुर निवासी मासूम का पांच साल का बेटा शाहनवाज घर से डेयरी पर दूध लेने जा रहा था। सड़क पार करते समय आलू प्याज से भरे रेहड़े ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में शाहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को उठाकर अपने घर ले गए। शाहनवाज की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा था। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। ब्यूरो