शाकंभरी। भगवती देवी विद्या मंदिर स्कूल फतेहपुर कलां में भारतीय नवजागरण के अग्रदूत स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुरेश चंद सैनी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारत के एक महान चिंतक, महान देशभक्त, दार्शनिक, युवा सन्यासी, युवाओं के प्रेरणा स्रोत और एक आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। अध्यापक आजाद सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। वें भरतीय संस्कृति एवं हिंदू धर्म के प्रचारक के रूप में जाने जाते है। अध्यापक जितेंद्र, सबिया मलिक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के ऐसे महापुरुष के रूप में शुमार है, जिनके विचार आज भी पावर हाउस से कम नहीं है। युवाओं के प्रेरणास्रोत, समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा था कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक कि अपने लक्ष्य तक न पहुंच जाओ। इस अवसर पर अध्यापिका अरुणा, वैशाली ने भी अपने विचार रखे।