छुटमलपुर। सोमवार की देर शाम फतेहपुर मार्ग पर यूपी कालेज के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे पुलिस ने सीएचसी में भरती कराया। हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाने के गांव सिकंदरपुर निवासी सतीश पुत्र शीशपाल कलसिया से अपने गांव लौट रहा था। शाम सात बजे उसे यूपी कालेज के पास कार ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया।