फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में उपेक्षा का आरोप लगा सभासदों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड की बैठक में उपेक्षा का आरोप लगा सभासदों ने किया हंगामा
विज्ञापन

बेहट। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 13 में से 8 सभासदों ने प्रस्ताव पंजिका पर हस्ताक्षर करने से इंकार करते हुए हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई जानकारी बैठक में उपलब्ध नहीं कराई जाती। कार्यालय सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान उर्फ शालू की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की बैठक में की कार्रवाई पूरी होने के बाद वार्ड नंबर 11 से सभासद फराज अहमद, वार्ड नंबर 8 से सभासद रिहाना परवीन, वार्ड नंबर 3 से सभासद शाईना, वार्ड नंबर 6 से सभासद सलीम अहमद, वार्ड नंबर 2 से सभासद विजय नायडू, वार्ड नंबर 5 से सभासद आरिफ नबी, वार्ड नंबर 4 से सभासद रविकांत गुप्ता एवं वार्ड नंबर 1 से सावित्री देवी ने खड़े होकर बैठक में लिखे गए विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। उन्होंने प्रस्ताव पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं किए और हंगामा किया। हंगामा कर रहे सभासदों ने कहा कि वे बैठक का बहिष्कार करते हैं। उनका आरोप था कि वे कई बार मौखिक रूप से वित्तीय वर्ष के बजट के आय-व्यय, प्रस्तावित निर्माण कार्यों की सूची, निर्माण कार्यों के भुगतान, वाटर कूलर, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के स्थापित होने की जगह तथा पंजीकृत ठेकेदारों, आवास कोटा आदि के बारे में जानकारी मांग चुके है, लेकिन कोई जानकारी उन्हें नहीं दी गई। हंगामा कर रहे सभासद अधिशासी अधिकारी को 15 सूत्रीय मांग पत्र देकर सभागार से बाहर निकल गए। उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान का कहना था कि बैठक का बहिष्कार तो पहले किया जाता। सभासदों ने बैठक में शामिल होकर उपस्थिति रजिस्ट्रर पर भी साइन किए और बैठक की पूरी कार्रवाई संपन्न कराई। उन्होंने कहा कि जिन आठ सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को मांग पत्र दिया है, उन्हें पत्र का जवाब आठ दिन के भीतर दे दिया जाएगा। बाकी उनके काम का ऑडिट सरकार कराती है। अगर कोई काम गलत है, तो उस पर ऑडिटर प्रश्नचिह्न लगाता है। उन्होंने कहा कि मैं कस्बे के विकास के लिए काम कर रहे है, लेकिन कुछ सभासद गुमराह होकर विकास कार्यों में बाधा बनने का प्रयास कर रहे हैं। बैठक में अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार, हेमंत जैन, हफीज कुरैशी, आरिफ मंसूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें