चिलकाना क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल
चिलकाना। चिलकाना क्षेत्र की जनता 24 घंटों से बिजली न आने से परेशान हो गई है। बिजली न आने से दैनिक जीवन के काम तो प्रभावित हो ही रहे हैं, वहीं कई जगह पानी न आने से समस्या और गंभीर बनी है। ज्ञात रहे कि चिलकाना फीडर में बिजली सप्लाई देने वाले बाईपास के निकट एक विद्युत पोल के टूट कर गिर जाने के कारण जहां रातभर भी विद्युत सप्लाई नहीं आई, वहीं नगर वासियों को दिन भर बिना बिजली के गुजारा करना पड़ा। नगर के साजिद, इमरान, कुरबान, सुरेश, विकास सैनी, पवन गुंबर, मनोज, बालेश, अजय कुमार आदि ने बताया कि लंबे समय तक बिजली न आने से सभी काम प्रभावित हो रहे है। उन्होंने प्रशासन से बिजली आपूर्ति शीघ्र ठीक कराने की मांग की। ब्यूरो