फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो और कार की टक्कर में एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। टेंपो तथा कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह: लोग घायल हो गए। मंगलवार सुबह करीब छह: बजे चिलकाना की तरफ से एक टेंपो सवारियों को लेकर सहारनपुर जा रहा था, जबकि एक स्कार्पियो कार तेज गति से सहारनपुर से चिलकाना जा रही थी। गांव कातला तथा पटनी के बीच टेंपो तथा कार की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर में टेंपो में बैठीं कुछ सवारियां छिटक कर दूर जा गिरी तथा कुछ टेंपो में ही दब गई। टेंपो में गांव अहाड़ी निवासी राजेंद्र पुत्र साधूराम अमरूद लेकर मंडी में बेचने जा रहा था। राजेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चिलकाना निवासी यूनुस, यूसुफ, जुल्फान, आशीष तथा दुमझेड़ा निवासी इसरार घायल हो गये। दुर्घटना के बाद कार ड्राईवर कार छोड़ कर भाग गया। दुर्घटना की सूचना पर 100 डायल तथा चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कार से मिले कागजों से पता चला कि कार चिलकाना निवासी एजाज चला रहा था। पुलिस ने मृतक के भतीजे की तहरीर पर कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें