पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और बेटों को मिला हाईकोर्ट से स्टे
सहारनपुर। मिर्जापुर थाना मेें पाल्ला द्वारा दर्ज कराए गए एससी, एसटी एक्ट के तहत दर्ज कराए गए मामले में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उनके तीनों बेटों को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने इस मामले में गिरफ्तारी पर स्टे दे दिया है। हाजी इकबाल और उनके तीन बेटों वहीद, अलीशान, अफजाल के खिलाफ मिर्जापुर के ही पाल्ला ने एसएसी, एसटी एक्ट के तहत मिर्जापुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल ने हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक के लिए अपील दाखिल की। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने चारों को राहत दे दी है। उनकी गिरफ्तारी पर कोर्ट ने स्टे दे दिया है। हालांकि पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल, उनके बेटे जावेद समेत कई लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर में भी मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य लोग भूमिगत हो गए हैं।