सरकार ने किसानों से धोखा किया : नीरपाल
सहारनपुर। भारतीय किसान मजदूर मंच के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने मात्र 20 रुपये गन्ने का मूल्य बढ़ाकर किसानों के साथ धोखा किया। हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि गन्ने का समर्थन मूल्य 350 रुपये दिया जाना चाहिए। किसानों का गन्ना भुगतान तत्काल कराया जाए। भाजपा सरकारों में किसानों का हाल बेहाल है। आरती शर्मा, चौधरी अरविंद मलिक, चौधरी शीशपाल, असलम, इस्लाम, इकबाल मौजूद रहे।