चिलकाना (सहारनपुर)। दो युवकों की जलने से हुई आकस्मिक मौत के बाद पूर्व विधायक तथा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद एवं पूर्व सपा जिलाध्यक्ष जगपाल दास ने मृतकों के घर पहुंच संवेदना प्रकट की। इमरान मसूद ने मृतक युवकों आजम तथा अहकाम के पिता रिजवान से उन्होंने कहा कि मौत के सामने किसी की भी नहीं चलती है। दोनों युवकों की अचानक हुई मौत के गम में परिवार के साथ है। इस दौरान जायर हुसैन चांद, सुधीर जैन, अनिल सैनी, डा. शहजाद, मरगूब अंसारी, इसरार आदि थे। उधर, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष जगपाल दास, व्यापार मंडल अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी तथा अब्दुल वाजिद, प्रवेज तथा संजय भी मृतक युवकों के घर पहुंचे तथा शोक जताया। नगर पंचायत चेयरमैन अकबर कुरैशी ने कहा कि दो युवकों की अचानक मौत होना परिवार ही नहीं पूरे कस्बे के लिए दुखद है। उन्होंने मृतक युवकों के परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि आठ दिन पहले सुल्तानपुर में रिजवान लुहार की दुकान में आग लगने से उसके दो भाई आग की चपेट में आ गये थे। दोनों युवकों की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई थी।