फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए मुख्यमंत्री से मिले अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन ने हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग के लिए शामली पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 22 जिलों के अधिवक्ता हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर शामली पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। सहारनपुर से एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा एवं महासचिव स्वराज सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता शामली पहुंचे। केंद्रीय संघर्ष समिति हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का 10 अधिवक्ताओं का एक डेलीगेशन चेयरमैन राजेंद्र कुमार जानी, संयोजक देवीनंदन शर्मा सहारनपुर, अरविंद शर्मा स्वराज सिंह सहारनपुर एवं अन्य के साथ सांसद संजीव बालियान के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। महासचिव स्वराज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की ओर से शामली जाने वालों में अमरीश पुंडीर, सतेंद्र वर्मा, राहुल त्यागी, राजेंद्र चौहान, अभय सैनी, राजेश प्रताप, विवेक शर्मा, सूर्य प्रताप शर्मा, अनिल कुमार माहेश्वरी, अमित कुमार, निशांत त्यागी, शक्ति सैनी, दलजीत सिंह कोचर, पंकज शर्मा, सुधीर मोहन, नाथीराम, नरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सतीश कुमार, प्रमोद कुमार, श्रवण कुमार, संदीप कुमार पुंडीर, जितेंद्र पुंडीर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें