फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अधिकारियों पर लगाया 3.15 लाख का अर्थदंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने सुनवाई करते हुए मंडल के 14 अधिकारियों पर 3.15 लाख रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया। सुनवाई के दौरान 20 फाइलें निस्तारित की गईं। लखनऊ में हुई सुनवाई के दौरान राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने सूचना नहीं उपलब्ध कराने वाले 14 अधिकारियों पर अर्थदंड अधिरोपित किया है। इनमें एसडीएम नकुड़, विशेष भूमि अध्यापित अध्याप्ति अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक नकुड़, संयुक्त शिक्षा निदेशक, थानाध्यक्ष चिलकाना, जिला पूर्ति अधिकारी, विकास प्राधिकरण सहारनपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर, जिला विद्यालय निरीक्षक, शामली, जनसूचना अधिकारी शामली पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। इनके अलावा ग्राम पंचायत अधिकारी कांधला पर 10,000 रुपये और मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामली और मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहारनपुर पर 15-15 हजार रुपये का दंड लगाया गया है। बता दें कि राज्य सूचना आयुक्त ने सूचना न देने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रखा है। पिछले सप्ताह नौ अधिकारियों पर भी जुर्माना किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें