फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की चेतावनी के बाद मंडी समिति ने शर्ते मानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। भाकियू द्वारा दी गई चेतावनी के बाद कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा किसान भवन का ताला खोलने सहित तमाम मांगे मान ली गई। इसके बाद शुक्रवार से प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह सैनी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मंडी सचिव ने लंबे अरसे से बंद पडे़ किसान भवन का ताला खोलकर उसमें सफाई कार्य शुरू करा दिया है। किसानों के पशुओं के बैठने के लिए शेड एवं पानी पिलाने के लिए हौज बनवाने और किसानों के लिए शौचालय बनवाने सहित तमाम मांगों को भी मान लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक पखवाडे़ के अंदर ही तमाम व्यवस्थायें पूर्ण किए जाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें