प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियां घोषित
रामपुर मनिहारान। क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय मेरठ के निर्देश पर जनपद सहारनपुर के इंटर कृषि भाग दो की पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा वर्ष 2018 में परीक्षा से वंचित छुटे हुए छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 से 18 मार्च 2018 को गोचर कृषि इंटर कालेज रामपुर मनिहारान सहारनपुर पर होगी। यह जानकारी कृषि विज्ञान के प्रवक्ता विजेंद्र कुमार सिंह ने दी।