फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर जल बचाने का संकल्प लेने का आहृवान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गांव तिरपड़ी स्थित पितंबर सिंह मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में नेचुरल इनवायरमेंटल एवेयरनेस सोसायटी द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। सोसायटी के चेयरमैन कमल कश्यप ने कहा कि होली पर्व पर हम सबको जल बचाने का संकल्प लेना होगा। क्योंकि, जल की एक-एक बूंद बहुत कीमती है। भविष्य में जल की बहुत आवश्यकता पड़ेगी। अगर ऐसे ही जल बर्बाद करते रहे तो संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने छात्रों से जल का दुरुपयोग ना करने की अपील की। प्रधानाचार्य अरविंद राठी, चमन लाल, यशबीर सिंह, अजय कुमार, शुभम कुमार, विकास कुमार, रूमी, नेहा, सरिता, प्राची मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें