फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट शिविर में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्काउट शिविर में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन


देवबंद। एसके हैप्पी स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्रियाकलापों का प्रशिक्षण लिया।
विद्यालय प्रबंधक रतिराम और प्रधानाचार्य रेनू जोशी ने बताया कि सोमवार को शिविर में छात्र-छात्राओं को रंगोली और टेंट बनाना तथा विभिन्न प्रकार की ठांगे बांधना सिखाया गया। साथ ही बच्चों ने पूरे अनुशासन के साथ विद्यालय परिसर में साफ सफाई की और पौधों पानी देने का कार्य किया। इस अवसर पर प्रबंधक रतिराम ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में स्काउट शिविर का आयोजन होना बहुत ही आवश्यक है। इससे बच्चों के अंदर अनुशासन, स्वयं कार्य करने की भावना, विभिन्न परिस्थितियों में ढालने, देश प्रेम व परस्पर सहयोग की भावना विकसित होती है। इस मौके पर विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें