विश्व शांति दिवस के रूप में मनाई पुण्यतिथि
सहारनपुर। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विद्यालय के नवीनगर स्थित सेवाकेंद्र पर विश्व शांति दिवस आयोजित किया। इस मौके पर योग तपस्या कार्यक्रम रखा गया। संस्था की मुख्य संयोजिका ब्रह्मकुमारी रानी बहन ने कहा कि ब्रह्म बाबा की पुण्यतिथि विश्व शांति दिवस के रूप में मनाई जा रही है। सूरज प्रकाश अरोड़ा, डॉ. मेघराज, रामकुमार मित्तल, संदीप, सुधीर जैन, अनिल बजाज, सौरभ लूथरा, अशोक लूथ्रा, हरिओम, हिमांशु, बीरबल, सुभाष बहुगुणा, दीपक ठकराल, सतीश शर्मा, चैन सिंह पठानिया, योगेश पठानिया, राकेश रहेजा, सिम्मी रहेजा, सुषमा लूथरा, सुमित्रा, अंजू, दीपा, निशा, सीमा शर्मा, विभा आदि मौजूद रहे।