गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर होगा देशभक्ति कार्यक्रम
गंगोह। दिनेश कला निकेतन और लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल अध्यक्ष अरविंद कपूर और दिनेश कला निकेतन के अध्यक्ष अरविंद टेबक ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 25 जनवरी की शाम को होगा। नगर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्र भक्ति को समर्पित गायन प्रतियोगिता होगी। गायन प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए मोहल्ला नीम तला स्थित पंजाबी धर्मशाला में 23 जनवरी को ऑडिशन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के फाइनल में आने वाले 25 जनवरी को अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि गायन प्रतियोगिता तीन ग्रुप में होगी। कार्यक्रम का आयोजन बाईपास मार्ग स्थित प्रभा गार्डन में शाम पांच बजे किया जाएगा। कार्यक्रम का संयोजक नवीन पांचाल और अंकित अग्रवाल को बनाया गया है।