बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली के बाहर सड़क किनारे दबाई गई नगर पंचायत की पेयजल परियोजना की पाइप लाइन का पाइप मंगलवार की शाम फट गया, जिससे पानी बहकर कोतवाली परिसर में भर गया। सिपाहियों की बैरकों में भी पानी भर गया। सिपाहियों को आनन-फानन में अपना सामान बाहर निकालना पड़ा। पाइप फटने की सूचना के बाद पाइप में पेयजल की सप्लाई परियोजना से बंद कर दी गई। कोतवाली परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।